Delhi Public School Panipat City

Delhi Public School Panipat City में मतदान करने की दिलाई गई शपथ, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को किया जागरूक

पानीपत

Lok Sabha Elections 2024 : (समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी में मतदाता जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को लोकसभा चुनाव में मताधिकार का उचित उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।

जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रोहिणी दहिया ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया। साथ ही मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक होकर एवं धर्म, वर्ग, जाति से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन के अपने मत का उचित प्रयोग करना चाहिए।

डीपीएस 12

उन्होंने कहा कि वोट का प्रयोग करके हम लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी ही नहीं निभाते, बल्कि अपनी पसंद की सरकार भी बनाते हैं। लोकतंत्र में हम सभी की आस्था है। हमें इसे वोट के माध्यम से और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने परिवार के सभी मतदाताओं को मत देने के लिए प्रेरित करें।

Whatsapp Channel Join

इस दौरान विद्यालय में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, ताकि विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी इसके माध्यम से अन्य लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी अपने आसपास पड़ोस में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। ताकि सभी लोग लोकतांत्रिक पर्व में अपनी आहुति दे सकें।