suicide

Sonipat में तीसरी मंजिल से फेंककर महिला का हत्या, मरने से पहले पड़ोसी को बताया हत्यारे का नाम

सोनीपत

हरियाणा के Sonipat जिले में एक महिला को उसके अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी गई। वहां पर उसके बेटे के साथ रह रही थी। महिला की टांगे नीचे गिरने से टूट गई है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को उसने मामले की जानकारी दी। जिसने उसकी हत्या के परिप्रेक्ष्य में एक वीडियो शूट किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के बड़मलिक सहारा कालोनी में रहने वाली 32 साल की महिला पूनम और उसके 8 साल का बच्चा करीब एक महीने से वहां रहा था। पूनम का पति राजस्थान में था। इसी बिल्डिंग में रहने वाले असमत ने बताया कि उन्हें सुबह करीब पांच बजे शोर सुनाई दिया। वह बाहर निकले तो नीचे भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने देखा कि कमरा नंबर-29 में रहने वाली पूनम जमीन पर पड़ी हुई थी।

असमत ने पुलिस को बयान में बताया कि उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस को कॉल किया। नीचे गिरने से पूनम के दोनों पांव टूट गए थे लेकिन वह बोल रही थी। पूनम ने बताया कि उसे चन्दन चौरसिया नामक व्यक्ति ने छत से धक्का दिया है। उसने उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई है। पूनम को एम्बुलेंस लेकर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बाद में उनकी मौत हो गई। असमत ने पुलिस को बताया कि चन्दन चौरसिया ने पूनम को छत से गिराकर हत्या की है। थाना राई के जांच अधिकारी एएसआई अजमेर ने बताया कि महिला के तीसरी मंजिल से गिरने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा था। उसने असमत से बात की जिसने महिला के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने चन्दन चौरसिया के खिलाफ धारा 302 आईपीसी में मामला दर्ज किया है। वह फरार है। महिला के परिजनों को सूचित किया गया है।

Whatsapp Channel Join