Breaking News

Breaking News : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल की हत्या, चेहरे पर पत्थर जैसी भारी चीज से वार के निशान, खून से लथपथ जंगल में मिला शव

पंचकुला

हरियाणा के चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह पुलिस कर्मी का शव सेक्टर-56 पुलिस चौकी के सामने जंगल में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट और चेहरे पर पत्थर से वार के निशान हैं। माना जा रहा है कि पुलिस कर्मी के चेहरे पर पत्थर जैसी किसी भारी चीज से वार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक पुलिस कर्मी के वर्दी की नेम प्लेट पर अजीत नाम लिखा हुआ है। इससे पहले यहां एक महिला राहगीर ने शव पड़ा हुआ देखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक पुलिस कांस्टेबल मलोया क्षेत्र का निवासी था। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जहां शव मिला, वह सुनसान जगह है। आसपास सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक यहां कब पहुंचा या उसे मारकर यहां फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का समय और कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें