Lok Sabha elections 2024

Lok Sabha चुनाव 2024 में धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर मांगे जा रहे वोट, Election Commission पर पक्षपात का आरोप, जानियें किसको दी शिकायत

राजनीति लोकसभा चुनाव

हिसार के निवासी राजीव सरदाना ने जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर लोकसभा(Lok Sabha) चुनाव में वोट मांगने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग(Election Commission) की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत की है। सरदाना ने राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और हरियाणा के डीजीपी से मामले में शिकायत की है।

उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को भड़काया जा रहा है। सरदाना ने चुनाव आयुक्त पर FIR दर्ज करने की मांग की है। राजीव सरदाना ने इस बात का जिक्र किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं द्वारा भारत में धर्म और संप्रदाय के नाम पर वोट मांगा जा रहा है, जिससे देश में बदलाव आ रहा है। वह चाहते हैं कि वोटर को धर्म और संप्रदाय के मुद्दे पर वोट नहीं करना चाहिए।

सरदाना ने कहा कि चुनाव आयोग को इसे रोकना चाहिए, लेकिन उनका दावा है कि चुनाव आयोग इस मामले में कामयाब नहीं हो रहा है। सरदाना ने मांग की है कि भारत के तीनों चुनाव आयुक्तों और कुछ पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए। उन्होंने इसके साथ ही चुनाव आयोग के उन सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, जो जनता के पैसे को दुरुपयोग कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें