Woman hanged herself in Panipat

Panipat में महिला ने लगाई फांसी, Father ने जड़े आरोप, Daughter पैदा होने से दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

पानीपत

Panipat शहर की सैनी कॉलोनी में एक 21 साल की महिला ने किराए के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल महिला को उसका पति, सुसर और जेठ दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लड़की के पिता(Father) ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी(Daughter) पैदा होने पर उस पर अत्याचार किए गए।

बताया जा रहा है इन सब बातों से परेशान होकर महिला ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी शिकायत महिला के पिता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मायका वालों ने कई बार समझाया, नहीं माने। किला थाना पुलिस को दी शिकायत में सत्यप्रकाश ने बताया कि वह गांव गंडाही, जिला गौंडा, यूपी का रहने वाला है। वह 4 बेटियों और दो बेटों का पिता है। उसकी एक 21 वर्षीय बेटी सोनी की शादी 30 मई 2021 को पन्ना मूल निवासी बिशनपुरा कमालपुर जिला गौंडा व हाल निवासी न्यू हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी सैक्टर 11-12 के साथ हुई थी।

Woman hanged herself in Panipat - 2

शादी के बाद मई 2022 में सोनी ने एक लड़की को जन्म दिया। जिसके बाद से पति पन्ना, ससुर मनीराम, जेठ चुनु ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उन्होंने ताना दिया कि वह शादी में कुछ न हीं लेकर आई, लेकिन अब उन्हें दहेज चाहिए। दहेज के लिए ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे।

Whatsapp Channel Join

पति नहीं देता था किसी प्रकार का खर्चा

पति ने बाइक की मांग की। मायका वालों ने कई बार उन्हें समझाया भी, लेकिन वे नहीं माने। जून 2023 में पति पन्ना, सोनी को लेकर सैनी कॉलोनी में किराए पर रहने लगा। यहां भी पति उसके साथ मारपीट करता था। किसी प्रकार का खर्चा नहीं देता था।दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना करता था। 22 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे इन्हीं सब प्रताड़नाओं से परेशान होकर सोनी ने कमरे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।