JEE Mains Result 2024

JEE Mains Result 2024 : 100 प्रतिशत के क्लब में 56 स्टूडेंट, 2 महिलाओं सहित हरियाणा के 2 अभ्यार्थी शामिल

Education पंचकुला

JEE Mains Result 2024 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 के अप्रैल में आयोजित दूसरे सत्र के नतीजे घोषित कर दिए। एजेंसी द्वारा परिणाम पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार ही 25 अप्रैल को घोषित किए गए। बुधवार देर रात इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के सेशन-2 का परिणाम जारी किया गया। इसमें रिकॉर्ड 56 कैंडिडेट्स ने 100 प्रतिशत स्कोर किया। जिनमें दो महिला अभ्यार्थी सहित हरियाणा के आरव भट्ट और शिवांश नायर भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के जारी आंकड़े के अनुसार इस बार 1476557 अभ्यर्थियों ने यूनिक कैंडिडेट के रूप में आवेदन किया था। इनमें से 1415110 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। जिनमें से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2024 के लिए कट ऑफ भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 250284 अभ्यार्थी क्वालीफाई कर पाए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन का आयोजन जनवरी और अप्रैल सेशन में किया था अप्रैल सेशन की फाइनल आंसर की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सोमवार सुबह आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। इसके बाद बुधवार रात को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परिणाम भी जारी कर दिया है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ पर जाकर देख सकते हैं। कैंडिडेट्स को उनके अप्रैल सेशन के स्कोर कार्ड और दोनों सेशन को मिलकर उनकी परसेंटाइल भी जारी किए हैं।

जेईई मेन्स

एजुकेशन एक्सपर्ट के अनुसार 100 प्रतिशत की बात करें तो 56 कैंडीडेट्स 100 परसेंटाइल लेकर आए हैं। इनमें हरियाणा के 2 और राजस्थान के 5 विद्यार्थी भी शामिल हैं। हरियाणा में आरव भट्ट और शिवांश नायर परीक्षा में टॉप किया है। महिला अभ्यार्थी की बात की जाए तो कर्नाटक की सान्वी जैन और दिल्ली की शयाना सिन्हा हंड्रेड परसेंटाइल लाकर फीमेल टॉपर्स बनी है। वहीं 100 प्रतिशत के क्लब में जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और फीमेल केटेगरी सभी कैंडिडेट शामिल हो पाए हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 6 टॉपर हैं, जनरल कैटेगरी में 40 टॉपर, ओबीसी कैटेगरी में 10, जबकि फीमेल कैटेगरी में 2 टॉपर शामिल हैं।

Whatsapp Channel Join

कैटिगरी के अनुसार जेईई एडवांस्ड के लिए कट ऑफ

कैटिगरी – परसेंटाइल – क्वालीफाई कैंडिडेट

जनरल – 93.2362181 – 97351

जनरल पीडब्ल्यूडी – 0.0018700 – 3973

ओबीसी एनसीएल – 79. 6557881 – 67570

ईडब्ल्यूएस – 81.3266412 – 25029

एससी – 60.0923182 – 37581

एसटी – 46.6975840 – 18780

अन्य खबरें