KKR and PBKS teams will face each other today

KKR VS PBKS : कोलकाता और पंजाब के बीच आज ईडेन गार्डन में होगी भिंडत, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

खेल

KKR VS PBKS : केकेआर 7 मैचों में 10 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। जबकि पंजाब किंग्स 8 मैचों में 4 प्वॉंइट्स के साथ नौवें नंबर पर है। दोनों टीमें ईडेन गार्डेन्स में आमने-सामने होगी। शुक्रवार को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होगी।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढे सात बजे ईडन गार्डेन्स में शुरु होगा। इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 10 प्वॉइट्स के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। जबकि पंजाब किंग्स 8 मैचों में 4 प्वॉइट्स के साथ नौवें नंबर पर है। बहरहाल, हम नजर डालेंगे दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के अलावा पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन पर।

केकेआर टीम की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिल साल्ट और सुनील नरेन हो सकते है। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह जैसे बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते है। जबकि वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते है। फिल साल्ट सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

Whatsapp Channel Join

पंजाब किग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट के कारण कई मैचों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे है। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी शिखर धवन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। लिहाजा सैम कर्रन के हाथों में कप्तानी की जिम्मेदारी होगी। पंजाब किंग्स के लिए सैम कर्रन और प्रसिमरन सिंह ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते है। जबकि इस टीम में जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा बल्लेबाजों को जगह मिल सकती है। हर्शल पटेल, कैगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह पर गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा।