हरियाणा के Gurugram के सोहना से एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने दो साल तक रेप किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार युवक एक 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने इस मामले में भौंडसी थाने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक लड़की ने अपने साथ रेप किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती के अनुसार, वह एक निजी कंपनी में काम करती है और साल 2022 में साहिल नामक युवक से मिली थी। साहिल उसे शादी का झांसा देकर लगातार 2 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी युवक, युवती के घर भी आने जाने लगा और कई बार जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब लड़की ने शादी के लिए जोर दिया तो साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुर्व्यवहार भी किया। शादी के लिए पीड़िता ने जब साहिल पर ज्यादा जोर दिया तो साहिल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दुर्व्यवहार भी किया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर साहिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)(एन) व 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

