Mango kernel is very special

Health : आम की गुठली है बेहद खास, जानिए इसके फायदे

Health

Health : आम फलों का राजा यूं नहीं होता। आम का स्वाद इतनी लाजवाब होता है कि बच्चे-बूढ़े सभी उसे खाना पसंद करते है। इसके मीठे स्वाद के सभी दीवाने होते हैं। कुछ इस साबुत खाना पसंद करते है तो कुछ इसका शेक बनाकर पीना ज्यादा पसंद करते है। एक आम के बहुत से रुप आपकों अपने घरों में मिल जाएंगे लेकिन एक बात कॉमन होती है। वो ये हैं कि आम खाकर सभी उसकी गुठली को फेंक देते है। लेकिन क्या आपको पता है कि उसके कितने फायदे होते हैं। जो आपने पहले कभी नहीं सुनें होंगे।

आम की गुठलियां यानी मैंगो सीड्स को ज्यादातर लोग फेंक देते है। हालांकि इस कभी भी फेंकना नहीं चाहिए। आम की तरह बीच के भी अपने के भी कई फायदे होते है। खासकर बाल और त्वचा यानी सौंदर्य के लिए वास्तव में कमाल कर सकती हैं।

1. बालों से जुड़ी समस्या में कारगर

रिसर्च गेट के अनुसार आवश्यक फैटी एसिड मिनरल्स और विटामिन से भरपूर मैंगो सीड्स बालों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते है। इनका इस्तेमाल हेल्दी ग्रोथ को प्रमोट करने के साथ-साथ बालों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही डैंड्रफ की समस्या में भी यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। प्रभावी परिणाम के लिए आम की गुठली को तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है। गुठली के उपरी कवर को अच्छी तरह से हटा लें। एक जार में सरसों का तेल लें उसमें आम की गुठली को डाल दें और इसे कुछ दिनों के लिए सनलाइट में रखकर छोड़ दे। अब तैयार किए गए ऑयल को अपने बालों पर अप्लाई केरं। यह हेयर लॉस में कारगर होने के साथ ही बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है। साथ ही डैड्रफ कम करने में मदद करता है।

Whatsapp Channel Join

2. डायरिया की स्थिति में कारगर

साइंस डायरेक्ट के अनुसार आम की गुठली में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो इसे पाचन क्रिया के लिए बेहद प्रभावी बना देता है। इसे फेंकने की जगह आप एसिडिटी, डायरिया और तमाम अन्य पाचन संबंधी बीमारियों से निजात दिला सकती है। इसके लिए गुठली को कुछ दिन तक धूप में सुखार उसका पाउडर बना लें। डायरिया और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं की स्थिति में एक चौथाई चम्मच पाउडर को थोड़े से शहद में मिलाकर खाएं। समस्या होने पर बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में तीन बार लेना है।

images 32

3. मोटापे को नियंत्रित करता है

अगर आपको लगता है कि आम खाकर आप मोटी हो जाती है तो उसे कंट्रोल करने का नुस्खा भी आम की गुठली है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टी आपके बढ़ते वजह को कम करने में प्रभावी रुप से सहायक हो सकती है। आम के बीच में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते है। साथ ही यह ट्रांस फैटी एसिड से मुक्त होता है। इस प्रकार इसका सेवन आपके शरीर को हेल्दी फैट प्रदान करता है। जिससे आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होते। वहीं आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखने में मदद करता है। बढ़ते वजन को संतुलित रखना ह तो नियमित रुप से सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी में एक चौथाई चम्मच आम के बीज से बने पाउडर को मिलाकर पिएं।

4. त्वचा को रखे स्वस्थ

साइंस डायरेक्ट में प्रकाशित स्टडी के अनुसार आम की गुठली में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है। जिससे यह त्वचा को अंदर से फ्री रेडिक्लस से लड़ने के लिए तैयरार करते है। इस गुठली से बटर भी तैयार किया जाता है। जिसे मैंगो सीड्स बटर भी कहते है। इस बटर में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और पोटैशियम मौजूद होता है। जो तव्चा को हाइड्रेट करते हुए स्किन और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने में मदद करते है।

इसके अलावा आम की गुठली एक्ने और अन्य इन्फेलेमेटरी स्किन कंडीशन की स्थिति में भी कारगर हो सकती है। आम की गुठली को त्वचा पर अप्लाई करने के लिए इसे स्क्रब के रुप में इस्तेमाल कर सकती है। इसे अच्छी तरह से पीस लें और टमाटर के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। स्किन को एक्सफओलिएट कर ब्लैकहेड्स, ब्रेकआउट, बंद पोर्स, स्किन रेडनेस जैसी समस्याओं से निजात पाने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा इसे डाइट में शामिल करने से भी त्वचा को लाभ होता है।

5. फटे होंठ से दिलाती राहत

27 04 2023 mango seed 23396654

मैंगो सीड बटर नेचुरल लिप बाम की तरह काम करता है। यह आपके होठों को पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करते हुए इसे मुलायम बनाता है। यदि आपके होंठ डिहाइड्रेटेड है और बार-बार फटते है तो सोने से पहले मैंगो सीड बटर का इस्तेमाल करें। यह स्किन सेल्स को पुनर्जीवित करता है और आपके होठों को पर्याप्त हाइ़़ड्रेशन प्रदान करता है।

6. डायबिटीज है तो कभी न फेंके आम की गुठली

रिसर्च गेट के अनुसार आम की गुठली ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में बेहद प्रभावी साबित होती है। यह आंत एंव लिवर में मौजूद एंजाइम को अल्टर करती है और शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को भी कर कर देती है। आम की गुठली को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दे और सुबह उस पानी का सेवन करें। आप चाहें तो पानी में आम की गुठली डाल इसे कुछ देर तक उबालें उसके बाद पानी पिएं। गुठली से बने पाउडर को भी पानी के साथ उबालकर पी सकते है।

7. प्राकृतिक एंटीबायोटिक है आम की गुठली

आम की गुठली में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है यह फूड पॉइंजनिंग और खाद्य पदार्थों की वजह से होने वाले अन्य संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और आपके शरीर को हानिकारक जीवाणुओं से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार करता है। किसी भी प्रकार का संक्रमण होने पर एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच आम की गुठली से बने पाउडर को मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप इन्हें शहद में मिलाकर भी ले सकती है।