dead body

Jind में किसान की मौत, जानिए क्या थी वजह?

जींद

हरियाणा के Jind जिले के अलावा स्थित गांव हसनपुर में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान दीपक के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार हसनपुर गांव के निवासी दीपक पुत्र सतबीर खेती काम करता था। शाम को वह टहलने गया था। तालाब के किनारे जाते समय दीपक का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। आसपास के लोगों का कहना है कि दीपक को तैरना नहीं आता था जिससे वह डूब गया। काफी देर तक दीपक वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया।

इसी बीच किसी ने उन्हें बताया कि दीपक तालाब के किनारे से जा रहा था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तालाब के पास ढूंढा तो उसका शव वहां पानी में तैरता मिला। मृकर शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी था। दीपक की मौत से परिवार में गहरा दुख है। सतबीर ने बताया कि दीपक खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें