सनौली यमुना से गली सड़ी हालत में मिला महिला का शव

पानीपत

पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र में यमुना से करीब 20 से 22 साल की उम्र की एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि महिला का शव किसी शख्स ने यमुना किनारे पड़ा देखा जिसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी।

डायल 112 की टीम ने सनौली थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। महिला का शव डीकंपोज हो चुका था सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था इसलिए उसके शव को सोनीपत के खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम करवा कर फिर से 72 घंटे के लिए महिला के शव को शिनाख्त के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। शव से एक कपड़ा बरामद हुआ है और बाकी का शरीर नग्न हालत में था।

Whatsapp Channel Join