खोजकिपुर गांव में फिर चली गोली, घर पर अकेली थी नन्द-भाभी, बाहर फायरिंग कर भागे बदमाश

पानीपत

पानीपत जिले के गांव खोजकिपुर में रात करीब 12:30 बजे एक घर के बाहर हवाई फायर किए गए। उस वक्त महिला व उसकी ननंद सो रही थी , जिन्होंने बाहर आकर देखा और फायर करने वाले बदमाश को पहचान लिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मौके से गोली का एक खाली खोल भी बरामद किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।

शिकायतकर्ता मनीषा खोजकीपुर कला की रहने वाली है। उसने बापौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति दीपक अपनी बहन के घर गांव सुताना गया हुआ था। उस वक्त घर पर वह और उसकी नन्द थी। उसने बताया कि रात को वह अपनी ननद पूजा के घर पर सो रही थी। इसी दौरान करीब 12:30 बजे घर के बाहर किसी ने हवाई फायर किया।