RAPE

Palwal में युवती के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करदी वायरल

पलवल

हरियाणा के Palwal में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने दावा किया है कि एक युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अनजाने में दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो बनाई। फिर उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और रुपए मांगे गए। इसके बाद वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

पलवल सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने शिकायत दर्ज की है और अब 6 युवकों के खिलाफ आरोपों पर जांच शुरू की गई है। अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी तब वह युवक भी उसके साथ ही पढ़ता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था विरोध करने पर वह उससे शादी करने का दावा भी किया करता था।

युवक ने उसे अपने साथी की गाड़ी में बैठाया और उसे कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने इसके बाद उन्हें पैसे भी दिए लेकिन फिर भी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामले में धारा 376 (2), 328, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की गई है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें