arrest

Faridabad में ब्लाइंडर मर्डर केस सुलझा, पुलिस ने दो Criminals को पकड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

फरीदाबाद

हरियाणा के Faridabad में केजीपी पुल के पास यमुना नदी में मिले युवती के शव और उसके ब्लाइंड मर्डर की वारदात से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। उसका दोस्त ही हत्यारा निकला है। लड़की के खाते से 30 लाख रुपये निकाले गए थे।

पुलिस इस मामले में जांच करते हुए उसके दोस्त के पास पहुंची तो मर्डर में खुलासा हो गया। इसमें क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दीपक और साथी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में पैसे देखकर इनको लालच आ गया था।

हत्या

ये था पूरा मामला

फरीदाबाद में 21 मार्च को छायंसा के केजीपी पुल पर यमुना नदी के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला था। उसके गले पर काफी चोट के निशान थे। युवती की गला दबाकर हत्या करके शव यहां फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में थाना छायंसा में केस दर्ज किया गया था। बाद में मृतक युवती की पहचान रेनू (24) के रूप में हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली थी।

Whatsapp Channel Join

डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की तह तक जानकारी हासिल की और अपराधियों की जल्दी से गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसीपी क्राइम अमन यादव की अगुआई में सीआईए डीएलएफ प्रभारी संदीप की टीम मामले में जांच में लगी थी।

अन्य खबरें