Rahul Gandhi Networth

Rahul Gandhi Networth : राहुल गांधी पर करीब 50 लाख रुपये की देनदारी, पर देश की बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी निवेश

देश

Rahul Gandhi Networth : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर करीब 50 लाख रुपये की देनदारी है। अभी वह वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं और वहां से दोबारा चुनाव भी लड़ रहे हैं। केरल की वायनाड सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव हो चुका है। पिछली बार भी राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें वायनाड से ही जीत मिली थी। उनकी बहन प्रियंका गांधी बात करें तो उनकी भी पहले अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला देते हुए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

बता दें कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान दायर हलफनामे में कई खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने उनके ऊपर चल रहे मानहानि के लंबित मुकदमे का भी जिक्र किया है। राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से 3 बार लगातार 2004 से सांसद रहे हैं, लेकिन 2019 में वह भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। इस बार वह अमेठी के बजाय रायबरेली लोकसभा से मैदान में हैं। कांग्रेस ने करीब डेढ़ महीने तक माथापच्ची के बाद उनका नाम घोषित किया है।

राहुल 4

दायर हलफनामे में बताया जाता है कि राहुल गांधी के पास करीब 10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। हालांकि उनके पास कोई निजी आवासीय सुविधा या कोई कार नहीं है। राहुल गांधी ने देश की बड़ी नामचीन कंपनियों के शेयरों में भी भारी निवेश कर रखा है। इसमें एशियन पेंट्स, लाल पाथलैंब्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन सभी शेयरों की कुल कीमत 4.33 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

Whatsapp Channel Join

राहुल 2

वहीं राहुल गांधी के पास कोई बंगला नहीं है, लेकिन कृषि भूमि है। सुल्तानपुर महरौली नई दिल्ली में उनके पास बहन प्रियंका गांधी के साथ की कृषि भूमि है। बहन के साथ संयुक्त रूप से एक फार्म हाउस भी है। इन सभी की कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये के आसपास है। वहीं हरियाणा में गुरुग्राम के गांव सिलोखेरा के सिग्नेचर टावर में उनके पास कामर्शियल स्पेस वाले दो परिसर हैं।

राहुल 3

अन्य खबरें