Hast Rekha Gyan : आजकल अक्सर हस्तरेखा विज्ञान के बारे में बातें सुनते हैं, जिसमें कहा जाता है कि हमारे हाथों की रेखाओं से हमारे स्वास्थ्य(Health) के बारे में भी पता चल सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि हाथों की रेखाओं को देखकर उनकी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं कटी हुई लकीरें रहस्य(Secret) बताने का भी काम करती है।
विज्ञान के अनुसार यदि किसी के हाथ में चंद्र पर्वत पर नक्षत्र है, तो उसे पेट संबंधी रोग होने की संभावना होती है। इस तरह के लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आचार्य महेश कुमार ने बताया कि हाथ में हृदय रेखा पर गोल द्वीप हो या फिर शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा पीली पड़ जाए, तो यह हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर हृदय रेखा पर काला तिल या द्वीप हो, तो इसे हार्ट अटैक के आने का संकेत माना जा सकता है।

महेश कुमार ने बताया कि हाथों और नाखूनों की रेखाएं भी बताती हैं कि व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रस्त हो सकता है। यदि हाथ और नाखून पीले पड़ जाएं, तो इसे आंत संबंधी समस्याओं का संकेत माना जा सकता है। इसके अलावा हथेली में स्वास्थ्य रेखा के बारे में भी बात की जाती है। यह रेखा हमें बताती है कि हमारा स्वास्थ्य कैसा है। यह रेखा अगर स्पष्ट है, तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, लेकिन अगर यह रेखा कटी-फटी हो, तो स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती हैं।
इन रोगों के बारे में बतलाएगी रेखा
स्वास्थ्य रेखा के अंत में द्वीप होने पर फेफड़ों संबंधी समस्या हो सकती है और यदि रेखा में लाल रंग बढ़ जाए, तो हार्ट संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर स्वास्थ्य रेखा के अंत में चतुर्भुज हो, तो यह दमा का संकेत हो सकता है। और अगर रेखा में पीला रंग हो, तो गुप्त रोग की संभावना हो सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि हमारी स्वास्थ्य रेखा स्पष्ट और अच्छी हो। इससे हमारी सेहत भी अच्छी रहती है।

स्वास्थ्य रेखा जितनी स्वस्थ्य, उतनी बेहतर सेहत
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक स्वास्थ्य रेखा जितनी अधिक लम्बी, स्वस्थ और पुष्ट होती है, वह व्यक्ति उतना ही अधिक सेहतमंद होता है। स्वास्थ्य रेखा यदि शुरुआत में गहरे लाल रंग की होती है, तो उसे जीवन में हार्ट की बीमारी हो सकता है। इसके अलावा मध्य में यदि लाल रंग की होती है, तो स्वास्थ्य जीवन कमजोर होता है।







