दहेज के लिए विवाहिता की चढ़ाई बलि, करंट लगाकर उतारा मौत के घाट

नूंह

देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है। नूंह में एक ओर महिला दहेज की भेंट चढ़ गई है। पुनहाना उपमंडल के सिंगार गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानिए क्या है सारा मामला

शिकायतकर्ता अजहरुद्दीन पुत्र अकबर निवासी कीड़ानेर जिला भरतपुर ने बताया की उन्होंने अपनी बहन सहनाज की शादी लगभग डेढ साल पहले मुशर्रफ पुत्र जुबेर गाँव सिंगार थाना बिछोर के साथ मुस्लिम रितिरिवाज से की थी। अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज भी दिया था। फिर भी मुशर्रफ और उसका परिवार इस शादी से खुश नही थे और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे।

Whatsapp Channel Join

ससुराल वाले शादी के दिन से दहेज के लोभ में सहनाज के साथ मार पीट करते आ रहे थे। कई बार उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब उन्होंने ससुराल पक्ष की दहेज की  मांग को पूरा नही किया तो उनकी बहन को ही मौत के घाट उतार दिया ।

पीड़ित परिवार का कहना हैं हमारी लड़की को मोत के घाट उतार कर बिजली का करंट भी लगाया गया है। मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।