2 deaths, 23 injured and many trees uprooted in Delhi

Delhi में 2 मौतें, 23 जख्मी और कई पेड़ उखड़े

देश दिल्ली

Delhi – एनसीआर में शुक्रवार शाम को धूल भरी तेज आंधी और बारिश हुई। पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वासियों को राहत तो मिली लेकिन आंधी तूफान ने तबाही भी मचाई है। भीषण धूल भरी आंधी के कारण पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तूफान की वजह से दिल्ली के कुछ हिस्सों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई जिससे लगभग 17 लोग घायल हो गए। यानी कुल मिलाकर 23 लोग घायल हुए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस को पेड़ उखड़ने से सबंधित 152 कॉल, इमारत क्षति से संबंधित 55 कॉल और बिजली में आई दिक्कत से संबंधित 202 कॉल मिली है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली में पेड़ गिरने से 6 घायल और 2 की मौत हो गई है। इमारतों को नुकसान पहुंचने से 17 लोग घायल है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल रात धूल भरी आंधी चलने के बाद राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस किया गया है। सूत्रों के अनुसार शहर के मौसम में अचानक बदलाव के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की दो उड़ानों सहित 9 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

दिल्ली में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं की वजह से दिल्ली में कई पेड़ गिरे। अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने की कई खबरें आईं जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ था। दिल्ली के द्वारका में एक बड़ा सा साइनबोर्ड एंबुलेंस समेत दो गाड़ियों पर गिर गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिनमें एम्बुलेंस में सवार दो लोग और एक ऑटो चालक शामिल था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और अन्य बचाव दल को मौके पर तैनात किया गया है। मलबा हटाने के लिए क्रेन इस्तेमाल किया जा रहा है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें