CBSE 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। पहले रिजल्ट 20 मई तक रिलीज होने की खबर थी, लेकिन बोर्ड ने रिजल्ट 13 मई को ही घोषित कर दिया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। ये हैं रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी नंबर। इन डिटेल्स का इस्तेमाल करके कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई बोर्ड नतीजों का इंतजार करीब 39 लाख कैंडिडेट्स को है।
इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन इन तारीखों पर हुआ था। दसवीं के एग्जाम 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित किए गए थे। जबकि बारहवीं के पेपर 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित हुए थे। पेपर सिंग्ल शिफ्ट में सुबह 10.30 से 1.30 बजे के बीच आयोजित किया गया था।
पिछली साल कैसे रहे थे नतीजे
सीबीएसई बोर्ड के पिछले साल के नतीजों की बात करें तो ये इस प्रकार रहे थे। पिछली साल यानी साल 2023 में दसवीं का कुल पास प्रतिशत 93.12 परसेंट गया था। जबकि बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 87.33 परसेंट गया था। इस बार का रिजल्ट जारी होने के बाद साफ होगा कि किस साल परिणाम बेहतर रहा।
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

रिजल्ट रिलीज होने के बाद ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक https://cbseresults.nic.in/ वेबसाइट पर जाएं। अब दसवीं या बारहवीं जिसके भी नतीजे देखने हैं, उसके लिंक https://cbseresults.nic.in/class_xiith_a_2024/ClassTwelfth_c_2024.htm पर क्लिक करें। यहां रिजल्ट रिलीज होने के बाद आपको उसका लिंक दिखेगा। ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे। डिटेल डालें और सबमिट कर दें। इतना करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
ऑफलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
एसएमएस से भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इसके लिए फोन के एसएमएस सेक्शन में टाइप करें CBSE10 रोल नंबर, डीओबी, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और भेज दें – 7738299899 पर। इसी प्रकार 12वीं के लिए CBSE12 कर दें और इसी नंबर पर भेज दें।







