former Deputy Mayor Manoj Wadhwa

Karnal में Congress का दामन थामते ही ये क्या बोल बैठे पूर्व Deputy Mayor Manoj Wadhwa, 24 दिन पहले छोड़ी थी BJP

लोकसभा चुनाव करनाल

Karnal में पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा(Deputy Mayor Manoj Wadhwa) ने अपने साथियों के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस(Congress) का साथ जोड़ लिया है। वह इससे पहले बीजेपी(BJP) में थे, लेकिन उन्होंने अपने और अपने परिवार के खिलाफ भाजपा के गंभीर आरोपों के चलते भाजपा(BJP) को छोड़ दिया है।

बता दें कि मनोज वधवा को पत्नी आशा वधवा के साथ करनाल नगर निगम का डिप्टी मेयर भी बनाया गया था। उन्होंने 24 दिन पहले ही भाजपा(BJP) को छोड़ा और अब कांग्रेस(Congress) में शामिल हो गए हैं। इस परिवर्तन के बाद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मनोज वधवा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हो रही थी, तब भाजपा ने सरकार की एजेंसियों को उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया। कांग्रेस में इस वक्त परिवार का आना जा रहा है।

former Deputy Mayor Manoj Wadhwa - 2

पिछले एक वर्ष में 40 से अधिक विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि जब कोई भाजपा छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल होता है, तो उसे ED का डंडा भी झेलना पड़ता है। इस बारे में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो लोग भाजपा को चंदा देते हैं, उन्हें भाजपा धंधा देती है, और जो नहीं देते, उन्हें भाजपा ED का डंडा देती है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें