गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह(Rao Inderjit) ने मंगलवार को नूंह(Nuh) विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चुनावी दौरा किया। इस दौरान राव इंद्रजीत जनता के बीच इमोशनल ड्रामा(Emotional Drama) खेलते हुए नजर आए। उन्होंने आटा, इंडरी, खेड़ा खलीलपुर, छपेड़ा, छछेड़ा, आलदोका सहित अन्य गांवों में जाकर जनता से वोट की अपील की। राव इंद्रजीत सिंह का बुलडोजर से पुष्प वर्षा करते हुए छछेड़ा गांव में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं, उसी आधार पर पार्टी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है और पार्टी ने मुझे तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही जनता के बीच पहुंच रहा हूं तो जनता का मुझे भारी समर्थन मिल रहा है। चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनका मेवात से काफी लगाव है।

उन्होंने मेवात क्षेत्र में विकास किया हैं, तो उनका पूरा हक बनता है कि मेवात की जनता भी उन्हें यहां से जीत कर लोकसभा भेजें। पिछली बार मेवात से उन्हें काफी कम संख्या में वोट मिली थी, लेकिन इस बार उम्मीद है कि मेवात भारी बहुमत से उन्हें जिताएगी। राव ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी चुनाव हो, अब उम्र भी बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में भाजपा को 400 पार पहुंचाने का काम करें और नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें।







