Bad words of Congress candidate

Faridabad में Congress Candidate के बिगड़े बोल, BJP नेताओं को निकाली Daughter की गालियां

फरीदाबाद

हरियाणा के Faridabad में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी(Congress Candidate) महेंद्र प्रताप ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने एक जनसभा में भाजपा(BJP) नेताओं को बेटियों(Daughter) की गालियां दीं और इसे बचाव में ‘तकिया कलाम’ बताया। इससे साथ ही मंच पर खड़े लोगों के बीच भी सन्नाटा छा गया।

महेंद्र प्रताप ने अपने बयान में भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण पाल पर भी निशाना साधा और कहा कि लोगों ने पिछले चुनावों में उन्हें जुमलों में मौका दिया था, लेकिन अब वे इस बार सबक सिखाएंगे। महेंद्र प्रताप का बयान उसके प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण पाल के खिलाफ है। यहां यह बात ध्यान देने लायक है कि कृष्ण पाल ने पिछले चुनावों में फरीदाबाद से चुनाव जीते हैं और उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में भी नियुक्त किया गया है। महेंद्र प्रताप को कांग्रेस द्वारा फरीदाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले वहां के समाजवादी नेता करण दलाल को टिकट दिया गया था, जिससे कुछ विवाद पैदा हुआ था। लेकिन बाद में पार्टी ने महेंद्र प्रताप को उम्मीदवार घोषित किया। उनके बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद भाजपा नेता बबीता फोगाट ने भी उनके खिलाफ बयान दिया है। वहने महेंद्र प्रताप को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी और कांग्रेस को भी घेरा है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें