पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल की पंचकूला में सेना के कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 जुलाई को पठानकोट में स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल पर एयरफोर्स के मैस में काम करने वाले एक सर्विसमैन ने जानलेवा हमला कर दिया था।
आरोपी ने एयरफोर्स महिला अधिकारी पर तेजधार हथियार से कई वार किए थे। जिसके चलते पीड़िता के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को 17 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया था।
सर्विसमैन ने कबूला अपना गुनाह
इस पूरे मामले में डीसीपी लखविंदर सिंह ने बताया था कि पुलिस को एयरफोर्स की तरफ से सूचना मिली थी कि महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ है। इसके बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी चैक किए तो मैस में काम करने वाला एक सर्विसमैन उनके घर के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया कि उसने ही अर्शिता जायसवाल पर चाकू से वार किया था।

