Punjab School Summer Vacation : पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कल से छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पंजाब के स्कूलों में आज से 10 दिन बाद यानि 1 जून से समर वेकेशन शुरू होनी थी, लेकिन सरकार ने बढ़ते तापमान की वजह से सभी स्कूलों को समय से पहले ही बंद करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को आज से ही बंद किया जाना था, लेकिन आदेश देर से आने के कारण छुट्टियां 21 मई से शुरू हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की है। पंजाब सरकार ने कुछ दिनों पहले एक आदेश दिया था। जिसमें स्कूलों का समय बदलने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौसम में अचानक से बदलाव और हीटवेव के अलर्ट के बाद स्कूलों को आनन-फानन में बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया। दरअसल तेज धूप और भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत बिगड़ने का डर रहता था। उसी से बचने के लिए स्कूलों को बंद किया गया है।

हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में क्या है समर वेकेशन का अपडेट?
बता दें कि पंजाब से पहले कई अन्य राज्यों में भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई 2024 से समर वेकेशन शुरू हो गई थी। वहीं दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को भी अब बंद कर दिया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में भी 18 से 20 मई 2024 के बीच गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा के स्कूलों में 01 जून से समर वेकेशन शुरू होने जा रहे हैं।

पंजाब में पहले बदला गया था स्कूलों का समय
हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जा चुका है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है। इस स्थिति में छात्रों का तेज धूप में रहना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है, इसीलिए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से कर दिया है। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी। यही फैसला पंजाब पर भी लागू किया गया था।







