Nayab Saini

Karnal : विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले PM Modi : Nayab Saini

लोकसभा चुनाव करनाल

Karnal : प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी(Nayab Saini) ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी को चुनें, ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के नेतृत्व में आगे बढ़ सके।

मुख्यमंत्री सोमवार को हांसी रोड पर जिला परिषद सदस्य गुरदीप बीजणा के निवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गुरदीप बीजणा ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मंगल कालोनी में पंकज सैनी, सैक्टर-16 में सचिन कुमार जुंडला गेट में वीना सेठी, मोती नगर में विनोद शर्मा व भुवनेश शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक मत देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्धारण करता है।

Nayab Saini - 2

उन्होंने कहा कि दस साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी, लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और एक बार फिर नरेंद्र मोदी(PM Modi) को देश को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश दें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, भाजपा नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, सोहन सिंह राणा, विक्रम, ईश्वर ओंगद, सुरेंद्र कांबोज, जगबीर विर्क, मोहन सैनी, राज कृष्ण, सतपाल, मेहका, परमजीत, हरदीप राणा, बिन्द्र सरपंच, राजिन्द्र गाबा व कर्ण सिंह संधू सहित अन्य मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

Nayab Saini - 3

देश को बांटने के लिए गठित हुआ इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन देश को बांटने के लिए गठित हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकले हैं और विकसित भारत के 4 स्तंभ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान को मजबूत कर रहे हैं ताकि भारत मजबूत हो। गुरदीप राणा ने कहा कि करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत होगी।

अन्य खबरें