independent candidate Attack

Palwal में वकीलों के चैंबर में जा रही निर्दलीय प्रत्याशी पर Attack, पीछे से दिया धक्का, गिरने से आई गंभीर चोटें

लोकसभा चुनाव पलवल

हरियाणा के पलवल(Palwal) में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार(independent candidate) के तौर पर चुनाव लड़ रही महिला उम्मीदवार को कोर्ट(lawyers’ chamber) की तरफ जाते समय किसी व्यक्ति ने पीछे से हमला(Attack) करते हुए धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। प्रत्याशी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही एसडीएम नगर फरीदाबाद निवासी शकीला हुसैन ने दी शिकायत में कहा है कि वह 21 मई को अपना प्रचार करने के लिए पलवल में कोर्ट परिसर पहुंची थी। शिकायत में कहा है कि जब वह डीसी कैंपस से ग्राउंड में वकीलों के चेंबर की तरफ प्रचार-प्रसार के लिए जा रही थी, तभी अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे पीछे से धक्का दिया और भाग गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी।उसके पैर, घुटने व हाथ की हथेलियों में गंभीर चोटें आई हैं।

शिकायत में कहा है कि उसे जान का खतरा है और इसके कारण उसका चुनाव प्रचार-प्रसार बाधित हो रहा है। पुलिस ने शकीला हुसैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्याशी को धक्का मारने वाले का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें