ldai

Charkhi Dadri में देवरानी ने जेठानी पर बरसाएं पत्थर

चरखी दादरी

हरियाणा के Charkhi Dadri के गांधी नगर में एक महिला ने अपनी जेठानी पर रात में पत्थर फेंकने, गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांधी नगर निवासी सपना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय करीब एक बजे उनका कुत्ता भौंक रहा था। जब वह उठकर बाहर आई, तो उसकी जेठानी ने उस पर पत्थर फेंके। दोनों पत्थर उनकी गाड़ी पर लगे जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। सपना ने जब ऊपर देखा तो उसकी जेठानी वहां खड़ी थी, जो उसे गाली दे रही थी। जेठानी ने एक और पत्थर गाड़ी पर मारा और जान से मारने की धमकी दी।

सपना का पति भी उठ गया और उन्होंने डायल 112 पर कॉल की। सपना का आरोप है कि उसकी जेठानी ने उनके परिवार को भी जान से मरवाने की धमकी दी।

Whatsapp Channel Join

पुलिस की कार्रवाई

सपना की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले की सत्यता की पुष्टि करने में जुटी है।

अन्य खबरें