Ajit Singh Shekhawat

Panipat : लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान : Ajit Singh Shekhawat

लोकसभा चुनाव पानीपत

Panipat, (आशु ठाकुर) : पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत(Ajit Singh Shekhawat) ने लोकसभा चुनाव 2024(Lok Sabha elections 2024) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को आर्य स्कूल, कॉलेज परिसर से जिला पुलिस, होमगार्ड व पुलिस व अर्ध सेनिक बल के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर पोलिग पार्टी के साथ रवाना किया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इस दौरान पुलिस, होमगार्ड व अर्धसेनिक बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है। चुनाव ड्यूटी को पूरी सर्तकता के साथ करें। स्ट्रोग रूम से पोलिंग पार्टी के साथ उपलब्ध करवाए गए वाहनों में सुरक्षित तरीके से इवीएम मशीनों को बूथ तक लेकर जाएगे। जब तक ईवीएम मशीन वापिस स्ट्रोग रूम ने सुरक्षित रूप से जमा नही हो जाती अपनी डयूटी को सर्तकता से करें। डयूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी सरकारी वाहन का ही प्रयोग करेंगे। बूथ पर अति सुझबूझ के साथ कर्तव्यपालना दौरान नम्र व्यवहार करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाएं। कोई भी कर्मचारी रात के समय बूथ नहीं छोड़ेगा।

Ajit Singh Shekhawat - 2

इस दौरान उनकी समय-समय पर अधिकारियों द्वारा चेकिंग की जाएगी। गश्त पार्टी चुनाव के दौरान बूथ परिसर के आसपास के क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखे और बूथ परिसर के आस-पास अनावश्यक रुप से कोई वाहन खड़ा न होने दे और पोलिंग स्टेशन गेट के अंदर तथा बाहर अनावश्यक भीङ इकट्ठी न होने दे। लापरवाही को किसी भी रूप में सहन नही किया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Whatsapp Channel Join

330 रिक्रूट, 640 होमगार्ड, 5 कंपनियां तैनात

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र में पानीपत जिला के चार विधानसभा क्षेत्र आते है। इनमें कुल 876 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर प्रयाप्त सख्या में पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवानों को लगाया गया है। जिला पुलिस के जवानों के अतिरिक्त 330 रिक्रूट, 640 होमगार्ड, पुलिस अर्ध सैनिक बल की 5 कंपनियां तैनात की गई है। इसके साथ ही सभी पोलिग बूथ सीसीटीवी केमरा की जद में है।

Ajit Singh Shekhawat - 3

पेट्रोलिंग पार्टी वाकी टॉकी सेट से लैस

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान 40 जोनल मजिस्ट्रेट, 40 पेट्रोलिंग पार्टी, 24 स्टैटिक्स सर्विस टीम(एसएसटी), 24 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की है। सभी पेट्रोलिंग पार्टी वाकी टॉकी सेट से लैस है और निरंतर गश्त कर पोलिग स्टेशन परिसर व बाहर की व्यस्था को संभालेगी। सूचना मिलने पर पेट्रोलिग पार्टी 10 मिनट के दौरान ही पोलिग स्टेशन पर सहायता के लिए पहुंचेगी। बूथ के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाने पर पूर्णरूप से पाबंदी है। पोलिग स्टेशन परिसर में नीजी कोई भी वाहन अंदर नही जाएगा। शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर है।

12 स्थानों पर नाकाबंदी

जिला में इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रीक्ट के साथ साथ विभिन्न स्थानों 12 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाकर रखना पुलिस का अहम कर्तव्य है इसके लिए पुलिस पूर्ण रूप से संक्षम है।
पानीपत विधानासभा क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, पानीपत ग्रामीण में उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, इसराना में उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार व समालखा विधानसभा क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Ajit Singh Shekhawat- 4

शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का करें सहयोग

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पोलिग बूथ के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई है। इसलिए पोलिंग बूथों के नजदीक किसी प्रकार का हथियार व अन्य संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही है। अगर कोई व्यक्ति धारा 144 की उल्लंघना करता पाया जाए, तो तुरंत उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई अवैध गतिविधि उनकी निगरानी में आती है तो डायल 112 पर कॉल कर इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।