पुलिस ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 99 वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने लापरवाही से वाहन चालने वाले चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया।
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया विशेष अभियान
पुलिस की ओर से जिले में यातायात नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लेन में चलने के नियमों की उल्लंघन करने वाले 70 वाहनों के चालान किए।
वहीं गलत लेन में चलने वाले 26 और तेज गति से वाहन चलाने वाले 3 वाहन चालकों के चालान किए गए। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शहर के चारों ओर नाके लगाए। जिससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।