Chandigarh में सीबीआई द्वारा रिश्वत मामले में गिरफ्तार करने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग द्वारा एक Sub Inspector सहित 2 एएसआई को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें सब इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह, एएसआई हरमीत सिंह, एएसआई परमजीत सिंह शामिल है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक मामले में चालान समय पर न देने पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंद्र सिंह लाइन हाजिर और सब इंस्पेक्टर समर सिंह को सस्पेंड किया गया था। बता दें कि अप्रैल माह में सीबीआई द्वारा सेक्टर 17 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह और पीओ सेल में तैनात हरमीत सिंह हर्षवर्धन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इन दोनों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद जांच पूरी होने के बाद पुलिस विभाग द्वारा दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। बता दें कि एएसआई परमजीत सिंह सेक्टर-34 पुलिस थाने में तैनात था, लेकिन 18 जुलाई 2023 से गैरहाजिर चल रहा था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया था और विभागीय जांच खोल दी गई थी। विभाग के जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर एएसआई को बर्खास्त कर दिया गया।







