ROAD ACCIDENT

Rewari में तेल टैंकर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

रेवाड़ी

हरियाणा के Rewari शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेल टैंकर ने एक शख्स को टक्कर मार दी और फिर उसे कुचलते हुए 10 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरार टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम जिले के फरूखनगर के गांव सिवाड़ी निवासी कूड़ेराम की बेटी की शादी रेवाड़ी के गांव जीवड़ा में हुई है। कूड़ेराम अपने बीमार दोहयते का हालचाल जानने के लिए रेवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल आए थे। दोपहर के समय अस्पताल से निकलकर बस स्टैंड जा रहे थे, तभी रणबीर सिंह हुड्‌डा चौक के पास एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टैंकर ने कूड़ेराम को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

अस्पताल में मौत

घटना के बाद कूड़ेराम को गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कूड़ेराम के समधी धर्मबीर की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें