Police caught ganja supplier

Rewari में गांजा सप्लायर को Police ने किया काबू, पूछताछ में सच आया सामने

रेवाड़ी

Rewari जिले में एक्सीडेंट के बाद नशे की हालत में पकड़े गए एक शख्स से गांजा(ganja supplier) बरामद होने के बाद पुलिस(Police) ने अब सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेन्द्रगढ़ जिले के गांव झगड़ोली निवासी कपिल के रूप में हुई है। आरोपी ने ही गांजा मुहैया कराया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 फरवरी को शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर एक एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जहां पर सुनील कुमार निवासी गांव कोथल कलां जिला महेंद्रगढ़ हाल आबाद गांव पदैयावास रेवाड़ी को लड़ाई-झगड़ा करने पर उसे गिरफ्तार करके मॉडल टाउन थाना लाया गया था। सुनील कुमार नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम गांजा बरामद किया था।

Police caught ganja supplier - 2

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जब आरोपी सुनील कुमार ने पूछताछ की तो उसने बताया कि ये गांजा वो तस्कर कपिल से लेकर आया था। पुलिस ने सुनील के अलावा कपिल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उस दिन से ही आरोपी कपिल की तलाश कर रही थी। सोमवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें