Sleeping : बचपन में अक्सर हमें मम्मी-पापा और घर के बड़े दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर सोने की सलाह देते थे। उस वक्त हमें ऐसा करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था क्योंकि बचपन में खेल-कूद से कहां मन भरता था। इसलिए बचपन में दोपहर वाली नींद अच्छी नहीं लगती थी।
बड़े होने के बाद हमें दोपहर की नींद या लंच के बाद कुछ देर का आराम अच्छा तो लगता है लेकिन इसके लिए समय नहीं मिल पाता है। ऑफिस हो या घर, कुछ लोगों को लंच के बाद हल्की सी झपकी लेने की आदत होती है। इस आदत की वजह से कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये हमारे शरीर की जरुरत होती है।
आइए जानते है दोपहर में नींद लेने के कुछ फायदे।
- काम के बीच अगर आप ब्रेक लेकर दिन में 1 घंटे सोते है तो सबसे पहले इससे आपको थकावट दूर करने में मदद मिलती है। दोपहर की नींद हाई बीपी की प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
- इसके अलावा दोपहर की नींद से हार्मोन बैलेंस भी सही होता है। डाइजेशन में सुधार होता है। अपच की समस्या से राहत मिल सकती है।
- दोपहर में सोने से आपको तनाव से राहत मिल सकता है। जो लोग लंबे वक्त तक बैठकर काम करते है उन्हें थकावट बढ़ जाती है। इससे धीरे-धीरे तनाव की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप 1 घंटे की नींच ले लें तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- दिन में कुछ देर सोने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। दिन के समय सोने से दिल की धड़कन कुछ हद तक धीमी हो जाती है। इससे ह्दय की कई बीमारियों की रोकथाम करने में मदद मिल सकती है।
- दोपहर में अगर आप एक घंटा सोते है तो इससे आपके वर्क परफॉर्मेंस में भी काफी सुधार हो सकता है। आपकी प्रोडक्टिविटी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
- दोपहर में कुछ समय सोने लेने से आंखों को भी फायदा होता है। क्योंकि काम के दौरान आंखों पर प्रेशर पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप नींद लेते है तो इससे आंखों के प्रेशर को कम किया जा सकता है। ड्राई आई जैसी समस्या से बचाव हो सकता है।
- दिन में कुछ देर की झपकी लेने से आपका मूड बेहतर होता है। आप पहले से ज्यादा एक्टिव होते है और आत्मविश्वास के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ती है। इससे आपकी याददाश्त भी ठीक होती है।






