Haryana News : हरियाणा में मोबाइल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया हैक कर लोगों को ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने का सिलसिला जारी है। आए दिन कहीं न कहीं सोशल मीडिया के जरिये ब्लैकमेलिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। साजिशकर्ता बड़ी आसानी से लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें चपत लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में सक्रिय फरीदाबाद के 3 लोगों के खिलाफ पंचकुला पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो एफआईआर में दर्ज नामों में राधिका बहल, अनुराग शर्मा और सुभाष का नाम शामिल है। इन तीनों पर किसी के भी मोबाइल की डीपी, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया हैक करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि राधिका, अनुराग और सुभाष के सरंक्षण में यह धंधा चल रहा था।

पुलिस को सुभाष शर्मा सहित इन तीनों की ब्लैकमेलिंग कर 1 लाख रुपये मांगने की रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर हाथ लगी है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस जल्द इन्हें गिरफ्तार कर पता लगाएगी कि इस गैंग में और कौन-कौन शामिल है। आरोपी अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।








