fire

Fatehabad में कबाड़ की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन लोग झुलसे

फतेहाबाद

हरियाणा के Fatehabad के रतिया क्षेत्र में बुधवार को एक कबाड़ की दुकान में वैल्डिंग के सिलेंडर के फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान संचालक, उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। तीनों को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग लगने से कबाड़ का सामान जल गया। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर दुकान के बाहर पड़ा था और गर्मी के कारण उसमें ब्लास्ट हुआ।

जानकारी के अनुसार, रतिया के बुडलाडा रोड पर बिरजू नाम का व्यक्ति कबाड़ की दुकान चलाता है। दुकान पर लोहे के सामान को काटने के लिए कटर और वैल्डिंग का सामान भी है। वैल्डिंग में इस्तेमाल होने वाला ऑक्सीजन सिलेंडर बाहर रखा हुआ था। अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। उस समय दुकान में बिरजू, उसका बेटा और रविंद्र नामक व्यक्ति मौजूद थे, तीनों आग से झुलस गए।

ब्लास्ट और आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। रविंद्र ने बताया कि वे तीनों दुकान में बैठे थे और सिलेंडर बाहर पड़ा था। अचानक आग लगी और ब्लास्ट हो गया। रविंद्र का कहना है कि यह घटना गर्मी के कारण हुई।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें