Panipat में प्रकटेश्वर हनुमान मंदिर हनुमान जी(Hanuman Ji) का एक ऐसा धाम हैं, जहां हनुमान जी स्वयं प्रकट हुए थे। हजारों-हजार वर्ष पुराने इस स्थान का महत्व किसी से छुपा नहीं हैं।
मंदिर समिति और पानीपत वासियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि हनुमान जी को 24 घंटे हनुमान श्रीराम जी का पाठ श्री रामचरितमानस(Ramcharit Manas) सुनाया जाए। यह पाठ 24 घंटे 365 दिन राम जी हनुमान जी के भक्तों द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। इसलिए आप पाठ की निरंतरता बनाए रखने के लिए सहयोग करें।

समिति विकास गोयल एवं हरीश बंसल ने निवेदन करते हुए कहा कि आप स्वयं फार्म वर्ष में एक दिन के लिए या दो दिन के लिए भरें। पाठ का खर्च मात्र 3100 रूपये प्रतिदिन है। जिसमें दिन-रात ब्राह्मण बैठकर सुबह 8 से अगले दिन 8 बजे तक आपका रामायण पाठ संपूर्ण करेंगे। विकास गोयल एवं हरीश बंसल ने कहा कि हम अपने परिवार में किसी भी जन के जन्मदिन पर, विवाह वर्षगांठ पर, किसी भी शुभ अवसर पर, अपने पितरों की याद में ये कार्य सम्पन्न करवा सकते हैं।







