Congress's big win in Sirsa

Sirsa में कांग्रेस Big Win, 2.67 लाख वोटों से आगे होते ही Selja ने बांटी मिठाई, आतिशबाजी शुरू

लोकसभा चुनाव सिरसा

Sirsa लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा(Selja) ने बड़ी जीत(Big Win) हासिल की है, उन्हें अब तक 7,32,298 वोट मिले हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक तंवर को 4,64,472 वोट मिले हैं। इनेलो के संदीप लौट 92,279 वोट पा चुके हैं। कुमारी सैलजा(Selja) की इस बढ़त से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और उनके आवास पर जश्न का माहौल है।

सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की कुमारी सैलजा भाजपा के अशोक तंवर से लगातार आगे चल रही हैं। फिलहाल वे भाजपा से 2,51,017 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस को अब तक 6,94,694 और भाजपा को 4,43,677 वोट मिल चुके हैं। इनेलो के संदीप लौट को 85,027 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की लीड अब 2,33,000 से ज्यादा वोटों की हो गई है। इस मौके पर उनके समर्थक जगह-जगह आतिशबाजी कर रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। सिरसा में कांग्रेस नेता मोहित शर्मा ने भी बाजारों में मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

Congress's big win in Sirsa - 2

इस सीट पर कांग्रेस की कुमारी सैलजा और भाजपा के डॉ. अशोक तंवर के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही नेता पहले कांग्रेस में थे और सांसद रह चुके हैं। अब वे अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह से ही कुमारी सैलजा बढ़त बनाए हुए हैं और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Whatsapp Channel Join

Congress's big win in Sirsa - 3

सिरसा लोकसभा सीट तीन जिलों

सिरसा, फतेहाबाद और जींद में फैली हुई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अब तक के रुझानों में कांग्रेस की सैलजा आगे चल रही हैं और भाजपा के अशोक तंवर पीछे हैं। इस चुनावी माहौल में कांग्रेस के कार्यकर्ता खुशियाँ मना रहे हैं और जगह-जगह जश्न का माहौल है।

अन्य खबरें