started in Rohtak MDU

रोहतक MDU में बीए अर्थशास्त्र और शोध के लिए भी आवेदन शुरू, प्रवेश प्रक्रिया जारी, 8 जून अंतिम तिथि

रोहतक

Rohtak स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय(MDU) के अर्थशास्त्र विभाग में 4 वर्षीय स्नातकीय(यूजी)-बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स तथा बीए इकोनॉमिक्स(BA Economics) आनर्स विद रिसर्च पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 8 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण(Online registration) प्रवेश पोर्टल(admission portal) पर किया जा सकता है। बीए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम में 60 सीटें उपलब्ध हैं।

विभागाध्यक्ष डा. राजेश कुमार ने बताया कि बारहवीं कक्षा उपरांत अर्थशास्त्र विषयक स्नातकीय पाठ्यक्रम अच्छी कैरियर संभावनाओं से पूर्ण है। अर्थशास्त्र का स्नातक आर्थिक विश्लेषक, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान, कारपोरेट क्षेत्र, सिविल सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा, एकेडमिक्स एण्ड रिसर्च समेत अन्य संबंधित क्षेत्रों में कॅरियर बना सकता है। बीए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम की 60 सीटें पर प्रवेश इंट्रेंस टेस्ट के जरिए होगा। एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि क्रिएटिव आर्ट्स में कैरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी विजुअल आर्ट्स विभाग में बारहवीं कक्षा उपरांत बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में दाखिला ले सकते हैं।

started in Rohtak MDU - 2

बीएफए पेटिंग के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 30 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए इंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पाठ्यक्रम संबंधित विवरण तथा प्रवेश प्रक्रिया संबंधित जानकारी एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीएफए पेंटिंग स्नातक उपाधि उपरांत सरकारी क्षेत्र, निजी क्षेत्र, कारपोरेट, फ्री लांस स्वरोजगार समेत मीडिया, आर्ट्स एजुकेशन, रिसर्च आदि में कैरियर की संभावनाएं हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें