Panipat, (आशु ठाकुर) : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा(Sanatan Dharma Mandir Sabha) की एक बैठक मंदिर कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान तरुण गांधी(Tarun Gandhi) ने की। बैठक में निर्जला एकादशी और श्री कृष्ण जन्माष्टमी(Krishna Janmashtami) पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम(program) के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं प्रधान तरुण गांधी ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ड्युटी लगाई।
इस अवसर पर प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर में आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया जाते हैं। यह सभी कार्यक्रम नव वर्ष से लेकर दीपावली तक पूरे वर्ष समारोह पूर्वक चलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सभी आयोजनों के समापन पर विशेष रूप से अमृत तुल्य भंडारा भी लगाया जाता है। वहीं उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी के मौके पर हर साल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ठंडा और मीठे पानी की छबील लगाई जाती है।

इस बार भी यह छबील लगाई जाएगी। जिसमें आने जाने वाले सभी राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को ठंडा और मीठे पानी की सेवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छबील की सेवा सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी जो दोपहर बाद तक चलती रहेगी। इसी को लेकर आज बैठक आयोजित कर सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।







