Attack on a businessman

Kaithal में रात को शोरूम संचालक पर हमला, Khalistani कहकर किए ईंटों से वार

कैथल

Kaithal में दो युवकों ने फर्नीचर शोरूम संचालक(Furniture showroom operator) को खालिस्तानी(Khalistani) कह उस पर ईंटों से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार देर शाम की है। यह शोरूम संचालक रात के समय करनाल रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तो रेलवे फाटक(railway gate) के पास दो युवकों ने उसे ईंटे मार दी। ईंटे मारने के बाद युवक मौके से ही भाग गए।

जानकारी अनुसार फर्नीचर शोरूम संचालक सुखविंद्र सिंह उर्फ बब्बू पर यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद शोरुम संचालक सुखविंद्र ​सिंह बूरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल में दा​खिल करवाया गया। घायल सुखविंद्र ने बताया कि उसका घर नया बस स्टैंड के पास ​​स्थित है। ऐसे में वह पिहोवा चौक से करनाल रोड से होकर घर जा रहा था। उसी समय उसकी स्कूटी के पीछे बाइक पर दो युवक आए।

Attack on a businessman - 2

जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने उस पर ईंटों से हमला किया। इस घटना के बाद जब आस-पास के लोग पहुंचे तो यह दो युवक फरार हो गए। अभी तक हमलावरों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें