Punjab के लुधियाना के खन्ना में बुधवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरुम पर फायरिंग की। 5 सेकेंड के अंदर युवकों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। घटना में ज्वेलर बाल-बाल बचा। घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूररी पर पुलिस चौकी है,जबकि 50 मीटर दूर जजों का रेजिडेंट एरिया है। घआ खई एक सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है, जिसमें हललावर गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार दोराहा के रेलवे रोड पर परमजीत ज्वेलर्स है।
बुधवार रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर 2 युवक आए। उन्होंने अपना चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। एक युलकक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक उतरकर शोरुम के सामने फायरिंग करने लगा। उसने 2 पिस्टल निकाली और शोरुम की तरफ गोलियां चलानी शुरु कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाजा में सब सहम गए। शोरुम के अंदर बैठे लोगों ने नीचे होकर अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से शोरुम के शीशे टूट गए। अंदर सिर्फ 2 ही गोलियां गई। अंदर बैठे ज्वेलर मनप्रीत सिंह की जान बच गई। इसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी का कहना है कि इलाके को सील कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तला की जा रही है। इस घटना को 2 साल पहले हुई फायरिंग से जोड़कर जांच की जा रही है। शोरुम के मालिक मनप्रीत सिंह के अनुसार करीब 2 साल पहले उसके पिता पर इसी तरह गोलियां चलाई गई थी। तब उनकी जान भी बच गई थी। हालांकि बाद में हमलावर काबू कर लिए गए थे, लेकिन पुलिस और ज्वेलर ने रंजिश का खुलासा नहीं किया।







