Faridabad में पुलिस आयुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा हाल में बड़खल झील में नहाते हुए युवको की हुई मृत्यु के हादसों को देखते हुए स्पेशल निगरानी ड्युटियां राईडर के माध्यम से लगाई गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हादसों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों द्वारा बड़खल झील पर दिन रात को अस्थाई तौर पर शिफ्टों में निगरानी के लिए राईडर/इंचार्ज मोबाईल की ड्युटियां लगाई गई है। बड़खल झील में किसी को भी जाने की अनुमति नही है। आमजन से फरीदाबाद पुलिस की अपील है कि बड़खल झील में नहाने के लिए ना जाए। झील में नहाना वर्जित है।






