जेपी नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, जाने हरियाणा से कौन है शामिल

देश राजनीति

पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां बड़े जोरो से शुरु हो चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की इस लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। हैरानी की बात यह है कि टीम में हरियाणा से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है।

भाजपा ने की बड़े स्तर पर बदलाव की शुरुआत
मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने अब बड़े स्तर पर बदलाव की शुरुआत कर दी है। इस बदलाव के तहत ही जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है।

लिस्ट में क्या है हैरानी की बात
जेपी नड्डा की नई टीम में कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि टीम में हरियाणा से किसी भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है।

Whatsapp Channel Join

कौन बना टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी।

राष्ट्रीय सचिव की श्रेणी में रखा इन लोगों को
महारष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, उत्तर प्रदेश से सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पुराने चेहरों को दिखाया बाहर का रास्ता
जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम से कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दो-दो नेताओं की छुट्टी कर दी है। कर्नाटक में अपना ही चुनाव हारने वाली सीटी रवि की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है। वहीं, असम के बीजेपी सांसद दिलीप सैकिया भी महासचिव पद से हटाए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव पत से हरीश द्विवेदी हटाए गए हैं। उपाध्यक्ष रहे दिलीप घोष और भारतीबेन शायल को नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।