vidhansabha chunav haryana 2024

BJP ने 4 राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी किए घोषित, Haryana से किसे मिली यह जिम्मेदारी, पढ़िए

हरियाणा देश राजनीति

देश में लोकसभा चुनाव होने के बाद अब विधानसभा चुनाव की बारी है। बता दें कि इसी साल यानी कि 2024 में ही देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसी कड़ी में अब सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

हरियाणा में भी भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। ऐसे में अब BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

ये होंगे भाजपा से चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी

जहां भाजपा ने हरियाणा से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं महाराष्ट्र से चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को दी गई है और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

Whatsapp Channel Join

बता दें कि झारखंड से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही हेमंत विस्व सरमा सह-प्रभारी होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2024 06 17 at 14.32.23

अन्य खबरें..