panipat suicide

Panipat में युवक ने किया सुसाइड: इंस्टाग्राम पर लिखा-मेरी बेवफा पत्नी को मेरी शक्ल भी न दिखाना

CRIME पानीपत

हरियाणा के Panipat शहर की गोपाल कॉलोनी में बीती देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुसाइड करने के बारे में स्टोरी भी लगाई थी। हालांकि, उसके परिजनों व दोस्तों ने रात को ये स्टोरी नही देखी थी। सुबह युवक की मां, जब उसे उठाने उसके कमरे में गई, तो कमरा लॉक मिला। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे में हुए एक छोटे छेद से बच्चे को अंदर भेजा।

जिसने दरवाजा खोला, तब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। ये देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना के बारे में पुलिस को सूचना किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।

जानकारी देते हुए मृतक के मौसेरे भाई मोनू ने बताया कि उसका मौसेरा भाई अमित (21) था। जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था। उसका परिवार पिछले करीब 9 साल से पानीपत की गोपाल कॉलोनी में किराए पर रहता है। अमित की करीब एक साल पहले शादी हुई थी।लेकिन,शादी के बाद से उसकी पत्नी अधिकतर समय अपने मायका में ही रही है। अब पिछले करीब 6 माह से वह अपने मायका में ही रह रही है। जिसे तीन बार खुद अमित भी ले जाने जा चुका।

Whatsapp Channel Join

पंचायत और बिचौलिए के माध्यम से भी उसे लाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। जिससे अमित लगातार परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते अमित ने सुसाइड किया है। अमित ने रात को सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टेट्स भी लगाए। जिसमें उसने अपनी फोटो के साथ लिखा कि आज रात 2 बजे मैं मर जाउंगा। मैं फांसी लगा लूंगा। साथ ही लिखा कि उस बेवफा को मेरी शक्ल न दिखाना। न ही उसे मेरी डेडबॉडी को हाथ लगाने देना।

अन्य खबरें