मधुबन के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 21 वर्षीय पुनीत की मौत हो गई। पुनीत मधुबन के पास दवाइयों की कंपनी में काम करता था। ड्यूटी के बाद वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। आज सुबह किसी परिचित ने फोन कर परिवार को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
डेढ़ महीने पहले हुई थी पुनीत की शादी
बिहार का रहने वाला पुनीत सेक्टर 8 में अपने भाई-भाभी के पास रहता था। डेढ़ महीने पहले परिवार वालों ने धूमधाम से पुनीत की शादी की थी। आज सुबह किसी परिचित ने फोन कर परिवार को हादसे की जानकारी दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

