गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजा साइबर सिटी, पॉश इलाके में युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुग्राम

दिल्ली से सटा साइबर सिटी गुरुग्राम शनिवार को गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पॉश इलाके में बिंदर नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। नाथूपुर के रहने वाले बिंदर नाम के युवक को 8 गोलियां लगी। पीड़ित के भांजे पर ही फायरिंग का आरोप लगा है।

घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी।

जमीनी विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम

Whatsapp Channel Join

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 11:30 बजे की है और इस घटना को अंजाम देने वाले घायल के भांजे और उसके साथी बताए जा रहे हैं। घायल के भांजे ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने मामा बिंदर पर फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।