sonipat news,

Sonipat में गड्डों में समा रही सड़क! हादसों का कारण बन रहा पुरखास रोड़

सोनीपत

Sonipat के पुरखास रोड के हालात काफी बदतर हैं। ग्रामीण सड़कों की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान नहीं है। अनदेखी के चलते सड़कों में कई फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सोनीपत से खानपुर मेडिकल को जोड़ने वाला पुरखास रोड इतना बदतर है कि मेडिकल जाने के लिए 35 मिनट का रास्ता घंटो में जाकर तय होता है। कई बार आपातकाल सड़के खराब होने के चलते मरीज समय पर नहीं पहुंच पाता और बीच में ही मौत हो जाती है। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार टेंडर करने का दावा किया जाता है। 4 साल से टेंडर कागजों में सिमट कर रह गया है।

सोनीपत से पुरखास की तरफ जाने वाले मार्ग को लेकर स्थानीय विधायक द्वारा भी अनदेखी की गई है। सत्ता में काबिज होने के बावजूद भी स्थानीय विधायक के द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते लोग सड़क बदहाली को लेकर परेशान हो रहे हैं। हालत यह है कि प्रतिदिन कोई न कोई हादसा हो जाता है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को लेकर आवाज उठाई है।

अन्य खबरें