सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद: राजपूत समाज ने दी भाजपा को चेतावनी, 10 सितंबर को कैथल में होगा बड़ा महाकुंभ

करनाल बड़ी ख़बर

कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से होते हुए प्रदेशभर के जिलों में पहुंच चुका है। करनाल के सेक्टर 8 में स्थित राजपूत धर्मशाला में समाज ने आज प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। समाज के लोग सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के साथ गुर्जर लिखने और पुलिस की बरबरता पर रोष जता रहे हैं।

बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

राजपूत समाज के लोगों ने बीजेपी सरकार से अपने हक की मांग करते हुए कहा कि अगर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर समाज का नाम नही जोड़ा गया तो आगामी 10 सितंबर को कैथल में बड़ा महाकुंभ होगा। समाज के लोगों ने महाकुंभ में लाखों लोगों के शामिल होने का दावा किया है। राजपूत समाज के युवाओं का कहना है कि बड़ी संख्या में समाज के लोग भाजपा को अलविदा कह सकते हैं।

Whatsapp Channel Join

क्यों शुरु हुआ विवाद

 कैथल में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति के आगे गुर्जर शब्द लिखने को लेकर राजपूत और गुर्जर समाज में शुरू विवाद हुआ। इस बात को लोकर दोनों समाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दरबार में पहुंच गए।

दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की इस बैठक में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति के आगे लिखा गुर्जर शब्द हटाकर हिंदू सम्राट या अन्य नाम लिखने पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि करीब एक घंटे तक चली बैठक में कोई परिणाम सामने नहीं आया। अब गुरुवार को दोनों पक्षों की दोबारा बैठक बुलाई गई है।

कुछ दिन पहले सौ पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा

हरियाणा के करनाल में राजपूत समाज के सौ पदाधिकरियों ने सोमवार की शाम सेक्टर-8 स्थित राजपूत धर्मशाला में बैठक के बाद भाजपा और आएसएस के विभिन्न पदों से इस्तीफा दिया था। इनमें संघ से इस्तीफ देने वालों की संख्या 38 थी। जिनमें जिला संघ संचालकों के साथ ही खंड संघ संचालक भी शामिल थे।

समाज के युवाओं के साथ पुलिस ने किया था अभद्र व्यवहार

राजपूत युवाओं ने आरोप लगाया कि समाज के युवाओं को मूंछ से पकड़कर खींचा गया। जबकि उनका कोई कसूर नहीं था। वे अपनी विरोध दर्ज करा रहे थे। इस मौके पर आरोप लगाया कि कैथल में गुर्जर समाज के भाजपा नेताओं की ओर से राजपूत युवाओं के साथ अभ्रदता की गई। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हटाया जाए और कार्रवाई की जाए।