हरियाणा का भिवानी में लिपिकों की भूख हड़ताल अभी भी जारी है। आपको बता दें कि 5 जुलाई से लिपिक वेतनमान 35400 किये जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। इसी मांग को लेकर आज भिवानी में महिला लिपिक भी भूख हड़ताल पर बैठी। साथ ही शिक्षा विभाग की महिला लिपिकों ने भी आज भूख हड़ताल की और सरकार को कहा कि उनकी मांग मानी जाए।
भूख हड़ताल में प्रवेश कुमारी, पूनम, सुमन सहित 15 अन्य महिला लिपिक मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांग नही मानेगी तब तक आंदोलन यू ही रहेगा। आज भी हड़ताली लिपिकों में पूरा जोश नजर आ रहा है।
शिक्षा विभाग, डीसी कार्यालय, बीएंडआर व आबकारी विभाग के 15 कर्मचारी आज भूख हड़ताल पर हैं और अपनी मांग मनवाने के लिए पूरे जोश में हैं।